कांग्रेस का सिर्फ रायबरेली पर फोकस क्यों?: डिप्टी CM अरुण साव

Arun Sao on Raebareli: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसे लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, जो हम बार-बार कहते हैं। साव ने कहा कि इतनी जगह पर चुनाव हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का फोकस सिर्फ रायबरेली पर क्यों है? रायबरेली की जनता हिसाब पूछ रही है। डिप्टी CM साव ने पूछा कि सोनिया गांधी ने सांसद निधि का पैसा कहां लगाया। जब वहां बड़ी-बड़ी घटनाएं हुई तो वहां के सांसद कहां थे। कई मौत और दुर्घटनाएं हुई।

यह भी पढ़ें:- CAA और NRC बहुत भयंकर षड्यंत्र: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

साव ने कहा कि गांधी परिवार लोगों के दुख को बांटने नहीं गए। राहुल गांधी अमेठी से भागकर वायनाड आए। अब वहां से रायबरेली, लेकिन रायबरेली की जनता ने अपना मूड बना लिया है।  डिप्टी CM साव ने भूपेश बघेल के रायबरेली दौरे को लेकर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता को भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के फेलियर मॉडल के बारे में बताना पड़ेगा। गांधी नेहरू परिवार रायबरेली की जनता के साथ कब खड़े हुए यह बताना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जनता ने घर क्यों बैठाया इसे बताना पड़ेगा। (Arun Sao on Raebareli)

छत्तीसगढ़ के मॉडल को प्रस्तुत करने की कोशिश: साव

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने छत्तीसगढ़ के मॉडल को प्रस्तुत करने की कोशिश की, लेकिन यहां की जनता 5 साल से लाभान्वित नहीं हुई। छत्तीसगढ़ की जनता परेशान थी। आज देश में बीजेपी की सरकार को लेकर चर्चा हो रही है। डिप्टी CM ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार में चार महीने में मोदी की गारंटी को पूरा किया। किसी राज्य में इतने बड़े-बड़े काम इतने कम समय में नहीं हुए। किसान, माता और युवाओं के लिए प्रदेश की सरकार ने काम किया। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख बहनों के खातों में पैसे डाले गए। ओडिशा में भी छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की खूब चर्चा है। ओडिशा की जनता परिवर्तन का मूड बना चुकी है। ओडिशा में भी कमल खिलेगा। (Arun Sao on Raebareli)

पूर्व मंत्री डहरिया ने किया पलटवार

वहीं कांग्रेस नेताओं के रायबरेली दौरे को लेकर डिप्टी CM अरुण साव के बयान पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा के लोग दूसरे राज्य में जाकर प्रचार नहीं कर रहे हैं? पार्टी जहां जिसको जो जिम्मेदारी देती है, वहां जाया जाता है। गांधी परिवार ने ही आजादी दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जेल में रहकर आजादी का आंदोलन चलाया। पंचायती राज, कंप्यूटर क्रांति, हरित क्रांति और श्वेत क्रांति कांग्रेस की देन है। बीजेपी का आजादी के आंदोलन में क्या योगदान रहा जरा बताएं? आरएसएस और बीजेपी के नेता अंग्रेजों के चाटुकार थे। उनकी मुखबिरी करते थे। केंद्र में बीजेपी का सूपड़ा साफ होना तय है। (Arun Sao on Raebareli)

Related Articles

Back to top button