Trending

नववर्ष 2022 : आत्मनिर्भर भारत एवं स्वच्छता अभियान में अपना योगदान अवश्य दें : डॉ. रामकुमार साहू

न्यूज डेस्क : भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. रामकुमार साहू ने कहा, आज की युवा पीढ़ी आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। आत्मनिभर्रता से देश की आर्थिक व्यवस्था में सुधार तो होता हैं साथ ही देश का नाम भी रौशन होता हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का ही आज नतीजा हैं, आज का युवा आत्मनिर्भर होकर देश की तरक्की में युवा पीढ़ी योगदान दे रहा हैं। दुनिया र्निभरता पर आधारित है। अर्थात दुनिया में जो भी कुछ है वो किसी न किसी पर निर्भर है और ये निर्भरता ही दुनिया को संचालित करती है। ऐसे में आत्मनिर्भरता से नई सोच के साथ एक नया आत्मविश्वास का संचार हो रहा है।

यह भी पढ़ें : नववर्ष 2022 : स्वस्थ जीवन-शैली को बनाए रखना नहीं है कोई मुश्किल काम, बस कुछ स्वस्थ आदतों का रखें ध्यान : डॉक्टर प्रदीप साहू

आत्मनिर्भरता से व्यक्तित्व निखरता हैं 

  1.  आत्मनिर्भर होने से देश की अर्थ व्यवस्था में अपना योगदान दे पाते हैं।
  2.  आत्मनिर्भर व्यक्ति में दूसरों से ज्यादा आत्मविश्वास होता है।
  3.  आत्मनिर्भर होने से परिवार, समाज व देश में आपकी विशेष भागीदारी होती हैं।
  4.  आत्मनिर्भर व्यक्ति में किसी दूसरे पर अवलंबित इंसान की तुलना में अधिक साहस होता है।
  5.  आत्मनिर्भरता से नेतृत्व के गुण में वृद्धि होती है।
  6.  आत्मर्निभर व्यक्ति में दूसरों की अपेक्षा श्रेष्ठ छबि बनती हैं जिसके प्रति समाज में सब आदर भाव रखते हैं।

यह भी पढ़ें : नववर्ष 2022 : हम फिर मुस्तैदी से लड़कर वैश्विक महामारी के महायुद्ध में विजयी होंगे : प्रोफेसर घनाराम साहू

डॉ. रामकुमार साहू ने आगे कहा, आत्मनिभर्रता के साथ स्वच्छता पर भी जोर दिया जाना चाहिए। आज हम सब को शपथ लेना होगा कि हम प्लास्टिक और पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेंगेऔर अपने ग्राम व जिला को स्वच्छ बनाने में पूर्ण सहयोग करेंगे। जिस प्रकार हम अपने घर को साफ-सुथरा रखते हैं, उसी प्रकार हमें अपनी गली, सड़क, शहर और पूरे जिले को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने में इस नए वर्ष सभी को सहयोग देना होगा।

अपने जीवन में अपनायें ये प्रभावशाली बातें

  1.  यदि कोई व्यक्ति स्वच्छ नहीं है ,तो वह स्वस्थ नहीं रह सकता।
  2.  नगर की गाड़ी आए तो उसमे कचरे डालना चाहिए।
  3.  हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  4.  हर किसी एक को अपना कूड़ा को साफ करना चाहिए।
  5.  स्वच्छता को अपने आचरण में इस तरह अपना लो कि वह आपकी आदत बन जाए।

Related Articles

Back to top button