फिर विवादों में घिरे बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारुकी, पढ़ें पूरी खबर
Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी और 13 अन्य लोगों को कल (26 मार्च) रात फोर्ट इलाके में हुक्का बार में छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया।
यह भी पढ़ें:- Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में चली गोली, एक PAC जवान घायल, गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर
फोर्ट इलाके में मौजूद होटल सबालन हुक्का पार्लर में हुई इस रेड को लेकर पुलिस को जानकारी मिली थी, जिसमें बताया गया था कि इस हुक्का पार्लर में तंबाकू का सेवन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस छापेमारी करने पहुंची और 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल था। हालांकि पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। (Munawar Faruqui)
बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी और 13 अन्य को कल रात फोर्ट इलाके में हुक्का बार में छापेमारी के मामले में हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया: मुंबई पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 27, 2024
पुलिस के मुताबिक जब फोर्ट में चल रहे हुक्का पार्लर पर छापा मारा गया तो मुनव्वर फारूकी मौके पर मौजूद थे। टेस्ट के दौरान वो भी पॉजिटिव पाए गए, क्योंकि ये एक संगीन अपराध है। इसके लिए उन्हें दंडित कर छोड़ दिया गया है। फारूकी पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर कई दूसरी धाराएं भी लगाई गई है। पुलिस ने हुक्का पॉर्लर से 4400 रुपए कैश और 9 हुक्का पॉट बरामद किए हैं। ये पॉट्स लगभग 13 हजार 500 रुपए के बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (Munawar Faruqui)
विवादों से है पूरा नाता !
मुनव्वर फारूकी का नाम कई बार विवादों में रहा है। इससे पहले उन्हें 2021 में इंदौर में एक स्टैंड-अप कॉमेडी इवेंट के दौरान भगवान राम के बारे में कुछ असंवेदनशील टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। मामले में उन्होंने करीब 35 दिन जेल में गुजारे थे। जेल से बाहर आने के बाद भी उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग तो झेली ही साथ ही उनके कई शोज भी कैंसल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कंगना रनौत के शो लॉकअप से नया सफर शुरू किया। वो शो के विनर बनकर सुर्खियों में आए। लॉकअप जीतने के बाद वो बिग बॉस 17 से भी विनर बनकर बाहर निकले। (Munawar Faruqui)